देश

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी

लखनऊ: Rani Chatterjee Joins Congress  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दूसरी ओर नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। साथ ही कुछ नए कलाकार और सदस्य भी राजनीतिक दलों से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुर स्टार रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की।

 

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो में वे मुस्कुराती नजर आ रही हैं और अपने इस नए सफर को लेकर खुश भी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ का प्रमोशन भी किया है।

 

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। @priyankagandhivadra @surajthakurinc #republicday #ladkihuladsaktihu

 

रानी चटर्जी के इस खबर को शेयर करने की ही देरी थी कि हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। एक्ट्रेस के इस नए सफर के लिए सभी फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- वैरी गुड। एक दूसरे शख्स ने लिखा- एग्रेसिव मूव। एक शख्स ने लिखा- स्वागत है कांग्रेस में। फैंस उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी भले ही चुनावी मैदान में कमजोर नजर आ रही है मगर रानी चटर्जी की पॉपुलैरिटी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button