कही किसी फ्रॉड के चंगुल में न फस जाए आप,जाने इससे बचने के तरीके – RGH NEWS
LOAN

कही किसी फ्रॉड के चंगुल में न फस जाए आप,जाने इससे बचने के तरीके

वह दिन गए जब आपको इन्सटेंट लोन के लिए संघर्ष करना होता था. लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था. हालांकि, अब इसी वजह से फ्रॉड के केस भी बढ़ रहे हैं और डेटा सुरक्षा के सवाल भी उठ रहे हैं.

स्मार्टकॉइन के सीईओ और को-फाउंडर रोहित गर्ग बताते हैं कि इन्सटेंट लोन ऐप्स की पहुंच के साथ आप आसानी से अपने डिवाइस से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. लोन की तलाश कर रहे व्यक्ति के नजरिए से जिस तेज़ी से लोन राशि मिलती है, वह सराहनीय लग सकता है. इसके बाद भी कुछ लोगों को इसमें कोई गड़बड़ी नजर आ सकती है. क्या मेरा डेटा सुरक्षित है या कंपनी मुझसे ली गई जानकारी का कहां उपयोग करेगी, यह ऐसे प्रश्न हैं जो उठेंगे ही, तो आइए इन अहम सवालों के जवाब खोजें.

केवाईसी दस्तावेज हो या बैंकिंग डिटेल्स, इन्हीं से फ्राड की आशंका
ऐसे समय में जब पर्सनल डेटा को डिजिटल करेंसी माना जाता है तो इसकी सुरक्षा पर विचार करना गलत नहीं है. व्यक्तिगत जानकारी का कोई भी लीक, चाहे वह केवाईसी दस्तावेज हो या बैंकिंग डिटेल्स, भयावह हो सकता है. आपके पर्सनल डेटा के लीक होने और दुरुपयोग होने की संभावना पूरी तरह से इन दो फेक्टरों पर निर्भर करती है, तो चलिए इसे विस्तार से जानते हैं.

सुनिश्चित करें कि लोन देने वाली संस्था एक प्रमाणित संस्था
आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित है, यह सुनिश्चित करने के लिए पहला कदम एक वास्तविक लोन प्रोवाइडर चुनना है. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि लोन देने वाली संस्था एक प्रमाणित संस्था है और कोई कम ब्याज दर पर ज्यादा लोन राशि देने का वादा कर आपको लुभा नहीं रहा है. यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप ऑनलाइन लोन पोर्टल की वैधता को सत्यापित कर सकते हैं.

वेबसाइट से उनके संपर्क/पते के विवरण को नोट करना चाहिए
आपको ऐसी लोन देने वाली संस्थाओं की छानबीन करन चाहिए और उनकी प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए उनकी वेबसाइट से उनके संपर्क/पते के विवरण को नोट करना चाहिए. आपको यह भी पता चल जाएगा कि कंपनी मौजूद है या नहीं या यह केवल धोखेबाजों द्वारा चलाई जा रही फर्जी कंपनी है. यदि आवश्यक हो तो कंपनी की वैधता सुनिश्चित करने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें.

यूआरएल ‘HTTP’ के बजाय ‘https’ है तो यह एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित
हमेशा याद रखें — हर कंपनी की वेबसाइट व्यवसाय के रूप में उसके इरादों को दर्शाती है. यदि कोई वेबसाइट सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड है, तो यह दर्शाता है कि यह एक वास्तविक पोर्टल है. हालांकि, यदि आपका ब्राउज़र सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को सूचीबद्ध करता है, तो यह कमोबेश आपको ऐसी तस्वीर देता है, जिसकी आप उम्मीद कर सकते हैं. जब आप किसी ऑनलाइन लोन वेबसाइट पर जाएं, तो एड्रेस बार पर एक नज़र डालें. यदि आपको वेब पते के बगल में एक ‘लॉक आइकन’ दिखाई देता है और URL ‘HTTP’ के बजाय ‘https’ से शुरू होता है, तो वेबसाइट एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित है.

लुभावनी डील्स यानी स्कैम का अलर्ट!
आपके सामने कई ऐसे लुभावनी डील्स आ सकती हैं, जो आपको लगभग अविश्वसनीय लग सकती हैं. प्री-प्रोसेसिंग पेमेंट के लिए पूछने, या बैकग्राउंड की जांच किए बिना सीधे आपको लोन देने जैसे घोटालों से सावधान रहें और सतर्क रहें. यह रोमांचक लग सकता है लेकिन इस पर आगे बढ़ने से पहले हमेशा दो बार सोचें. लिहाजा, लोन पोर्टल एक वास्तविक यूनिट की तरह लग सकता है, फिर भी आप डेटा चोरी के रडार पर होंगे, यदि उनके पास आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं नहीं हैं.

पोर्टल से संपर्क करने में हिचक न रखें और अपने सभी संदेहों को दूर कर लें. डेटा को सुरक्षित रखने और लेनदेन की सुरक्षा के लिए किन टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है, यह जानने के लिए बेझिझक सवाल पूछिए. उदाहरण के लिए, स्मार्टकॉइन में डेटा एन्क्रिप्टेड होता है और उसके सभी संभावित उपयोगों की जानकारी स्पष्ट तौर पर प्राइवेसी पॉलिसी में दर्ज है.

पोर्टल और उपयोग में आ रही टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करें
कम्युनिटी की समीक्षाओं को हमेशा पढ़ने की आदत डालें–अच्छे और बुरे दोनों. इससे आपको पोर्टल की कमियों का अंदाजा हो जाएगा. यदि कई लोगों ने डेटा चोरी और सुरक्षा चिंताओं का मुद्दा उठाया है, तो संभवतः उपलब्ध वैकल्पिक विकल्पों की तलाश करना सबसे अच्छा है.

थर्ड-पार्टी की भागीदारी
जांचें कि क्या कंपनी में कोई थर्ड-पार्टी यूनिट शामिल है जो आपको लोन सर्विसेस प्रदान करती है. पता करें कि इन कंपनियों के साथ कौन-सी जानकारी साझा की जा रही है और यह भी सत्यापित करें कि क्या वे वास्तविक हैं. यह आमतौर पर इस बिंदु पर होता है कि डेटा का एक्सचेंज होता है और अक्सर मॉनेटाइज होता है.

अपना डेटा सुरक्षित करने के लिए कुछ कदम
चूंकि, यह जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है, इसलिए स्कैमर्स के पास इसका अध्ययन करने और इससे सीखने की पहुंच है. इस वजह से यह सुनिश्चित करने के लिए आपकी ओर से सतर्कता और जागरूकता दोनों की आवश्यकता है कि आपका डेटा सुरक्षित हाथों में है. स्मार्टकॉइन में, हम न केवल अपने ऐप के माध्यम से आपके लोन का जल्द से जल्द डिस्बर्सल करते हैं बल्कि हम आपका डेटा भी सुरक्षित रखते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button