कल से रेस्टोरेंट व होटल बार भी खुलेंगे,इन शर्तों का पालन करना होगा जरूरी… पढ़िये आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कल से रेस्टोरेंट व होटल बार भी खुलेंगे,इन शर्तों का पालन करना होगा जरूरी… पढ़िये आदेश

अनलॉक 4 कल से शुरू हो रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में अब बार और क्लब को भी खोलने की इजाजत दे दी है। राज्य सरकार के आदेश के बाद अब रेस्टोरेंट बार, होटल बार, बार रूम को खोलने की छूट होगी। हालांकि इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।

आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक हैंड वाश, फेस मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सभी एफएल-3 होटल बार, एफएल-3 शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट बार, एफएल 3 स्टार एवं उसके ऊपर के स्तर के होटल बार को प्रारंभ किये जाने की अनुमति होगी। हालांकि इस बात का निर्देश भी दिया गया है कि इन होटल व रेस्टोरेंट बार में क्षमता से 50 प्रतिशत लोगों की ही उपस्थिति हो सकेगी।
वहीं एफएल -4 और एफएल 4(क) क्लब को भी कल से खोला जा सकेगा। हालांकि यहां भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना और क्षमता से 50 प्रतिशत ही लोगों को आने की इजाजत होगी।

Related Articles

Back to top button