मनोरंजन
एस्कॉर्ट ऑफिस की आड़ में चल रहा था देहव्यापार…चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

RGHNEWS नई दिल्ली दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर गिरोह में शामिल चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट चलाने वाली गिरोह की सरगना भी है। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर सेक्स रैकेट चलाता था। साथ ही ये लोग ग्राहकों के साथ लूटपाट भी करते थे।इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग एस्कॉर्ट ऑफिस की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। इतना ही नहीं ये ग्राहकों से साथ लूट-पाट भी करते थे। जिनकी गिरफ्तार हई है उनके नाम रोशनी, दिव्यांश सोनी, सरिफा, मंजू और परमिला हैं। इनके पास से लूट का सामान, पांच मोबाइल फोन, 3500 रुपये और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि रोशनी इंटरनेट पर मेघा एस्कॉर्ट सर्विस चला रही थी। इंटरनेट पर रोशनी ग्राहकों को लड़कियों की फोटो दिखाती थी। इस गोरख धंधे में कई लड़िकयां मजबूरी में जाती हैं तो कइयों को जबरन इसमें धकेला जाता है।
Follow Us