एक साथ इस हाल में मिली दो मासूम बच्चियों की लाश – RGH NEWS
अन्य खबर

एक साथ इस हाल में मिली दो मासूम बच्चियों की लाश

धमतरी। जिले के ग्राम अछोटी में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय आस्था निर्मलकर और 13 वर्षीय शिवानी साहू नहाने के लिए गांव के तालाब में गई थी। इसी दौरान नहाते समय गहरे पानी में चली गई, जिसमें दोनों डूब गई।

ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों को बाहर निकाल कर तत्काल इलाज के लिए के लिए कुरूद अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button