पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती,यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Bihar Police Recruitment 2023 : पटना। युवाओं के सरकारी नौकारी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार के युवाओं के लिए तो और अच्छी खबर है जो लोग पुलिस की तैयारी कर रहे है उनके लिए आवेदन की तारीख आ गई है। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार की ओर से पुलिस में विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू होकर 20 जुलाई 2023 तक चलेगी। एप्लीकेशन CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in के जरिए सबमिट करना होगा। सिपाही पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
पद संख्या-
बता दें कि 21,391 पदों पर यह भर्ती होगी।
जाति अनुसार बांटें जाएंगे पद-
- सामान्य श्रेणी – 8556 पद
- ईडब्ल्यूएस – 2140 पद
- अनुसूचित जाति (एससी) – 3400 पद
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) – 228 पद
- अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – 3842 पद
- पिछड़ा वर्ग (बीसी) – 2570 पद
- पिछड़ा वर्ग (बीसी) महिला – 655 पद
भर्ती प्रक्रिया
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और पीईटी के जरिए किया जाएगा। पीईटी और रिटन एग्जाम का पैटर्न जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
Read more: कुआं आखिर गोल ही क्यों होता है? जान लीजिए इसके पीछे की साइंस
उम्र की सीमा
Bihar Police Recruitment 2023 : उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।


