एक बार फिर किरोड़ीमलनगर का नाम हुआ देश में रोशन,नगर पंचायत के अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा एवं CMO रामायण पांडे को मिलाअवार्ड

राष्ट्रपति से सम्मानित हुए किरोड़ीमल नगर पंचायत के अध्यक्ष हरीकिशोर चंद्रा एवं सीएमओ रामायण पांडे
RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रायगढ़ के नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर को हजारों के आबादी वाले पंचायत में ऑल इंडिया ईस्ट में दूसरे नंबर पर स्थान मिला है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा व किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पांडे को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। किरोड़ीमल नगर पंचायत ने देश में GFC स्टार रेटिंग में हजारों की जनसंख्या वाले पंचायत में इसी तरह किरोड़ीमल नगर पंचायत प्रदेश में GFC स्टार रेटिंग पर रहा इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत पंचायत स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है। इसी आधार पर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।



