मनोरंजन

*✍️एक ट्रक ड्राइवर जिसकी किस्मत एक पल मे बदल गयी,खाना खत्म होने से पहले ही बन गया करोड़पति,जाने कैसे हुआ ये चमत्कार…*

RGHNEWS किस्मत बदलने के लिए एक पल ही काफी होता है. ऐसा ही एक पल आया थाईलैंड के एक ड्राइवर की जिंदगी में. ट्रक ड्राइवर अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था. अपना खाना खत्म करने से पहले उसके हाथ एक ऐसा खजाना लगा जिससे उसकी किस्मत बदल गई. ट्रक ड्राइवर के हाथ एक नारंगी रंग का दुर्लभ मोती लगा. हाल ही में एक किसान को भी ये मोती मिला था, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए  बताई जा रही है.

पूरा मामला थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत का है. यहां के ट्रक ड्राइवर मोनथियान जानसुक ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहे थे. खाने में वो समुद्र में पाया जाने वाला एक घोंघा खा रहे थे, जिसे उन्होंने 100 रुपए में मार्केट से खरीदा था.इस घोंघे के अंदर उन्हें एक नारंगी रंग का दुर्लभ मोती मिला. ये मोती उनके लिए किसी खजाने से कम नहीं था.

करोड़ों की कीमत का अनुमान

ट्रक ड्राइवर मोती के मिलने के बाद बेहद खुश है. मोनथियान ने बताया कि जब मोती मिलने की खबर फैली तो उनका परिवार और पड़ोसी उसे देखने के लिए उसके घर पर इकट्ठा हो गए. सभी उसे देखकर हैरान थे क्योंकि किसी ने भी ऐसा बेशकीमती मोती पहले कभी नहीं देखा था. उन्होंने कहा कि फिलहाल तो इस बात की जांच की जा रही है कि ये मोती कीमती है या नहीं लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button