उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही जारी- 10 लीटर महुआ शराब के साथ हेम बाई महंत गिरफ्तार जेल दाखिल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही जारी- 10 लीटर महुआ शराब के साथ हेम बाई महंत गिरफ्तार जेल दाखिल

माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: कल दिनांक 17-11- 2021 को आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी श्री रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपाली निवासी हेमबाई महंत अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा हेमबाई महंत के घर दबिश दी गई..घर की तलाशी में घर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत तथा आबकारी स्टाफ के साथ शासकीय का कार्य में बाधा डालने पर धारा 40 (ए) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार किया गया.. माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक निर्मल साव कन्हैया साहू धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कँवर शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button