देश

इन राज्यों में 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

IMD Weather update:आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और केरल में अगले पांच दिनों के दौरान बहुत तेज बारिश का अनुमान है, साथ ही आंधी-तूफान का भी असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। आज यानी 4 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पश्चिमी हिमालीय क्षेत्र पर होने जा रहा है और 5 नवंबर से मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Read more:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारू के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश

IMD Weather update:आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और केरल में अगले पांच दिनों के दौरान बहुत तेज बारिश का अनुमान है, साथ ही आंधी-तूफान का भी असर देखने को मिल सकता है वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश से किसी भी तरह की राहत की उम्मीद नहीं जताई है, हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों को बारिश से राहत मिली हुई है, यूपी-बिहार से लेकर अन्य राज्यों में सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 नवंबर और उत्तराखंड में 6 और 7 नवंबर को बर्फबारी के साथ मध्यम बारिश की संभावन व्यक्त की है। वहीं, पंजाब में 5 से 7 नवंबर के बीच बारिश देखने को मिलेगी, इसके अलावा, कश्मीर घाटी में 6 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button