बिजनेस

इन राज्यों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत…

Petrol Diesel Price Hike Today: दिल्ली : उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों की जनता को महंगाई का झटका लगा है। इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। बिहार में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 40 पैसे महंगा हो गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल के दाम में 46 पैसे और डीजल के दाम में 43 पैसे का इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 20 और 21 पैसे महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं

गौर करने वाली बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं है। बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। WTI क्रूड 70.04 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। वहीं, 74.17 डॉलर पर बिक रहा है। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

 

Also read खेतों में काम कर रहे किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग, 33 की मौत…

 

 

Petrol Diesel Price Hike Today: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 78 पैसे सस्ता हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल की कीमत 38 पैसे और डीजल की कीमत 36 पैसे घट गई है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल क्रमश: 10 और 9 पैसे सस्ता हो गया है।

Related Articles

Back to top button