इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म,स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाई जांच समिति – RGH NEWS
देश

इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म,स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाई जांच समिति

भोपालः राजधानी के बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने जांच समिति बनाई है। 3 सदस्यीय समिति स्कूल मैनेजमेंट की लापरवाही की जांच करेगी और एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं इस मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर भोपाल और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

Also Read: नदी में गिरी तेज रफ्तार यात्री बस, मची चीख-पुकार, दो की मौत

Related Articles

Back to top button