*✍️आशिक ही निकला दुल्हन का हत्यारा ,अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से वो था नाराज ,पढ़ें पूरी खबर✍️*

RGHNEWS रतलाम एक ऐसी घटना जो आपने कभी नहीं सुनी होगी शादी के ठीक पहले दुल्हन को ब्यूटीपार्लर में उसके आशिक ने ही मौत के घाट उतारा था। अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से वो नाराज था और दो दिन पहले ही धमकी दी थी कि अगर उसने शादी कि तो उसे मार डालेगा। इस मामले में दुल्हन के आशिक के एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम पवन है, जबकि का नाम राम यादव बताया जा रहा है। आरोप है कि राम यादव ने दो दिन पहले धमकी दी थी कि सोनू की शादी टूट जाए, नहीं तो वह उसे मार देगा। दोनों आरोपियों ने पहले से साजिश रची और सुबह छह बजे रतलाम से बाइक पर जावरा पहुंचे। फोन कर राम यादव ब्यूटी पार्लर पहुंचा और हत्या के बाद साथी पवन के साथ भाग गया। पवन को सरवन थाना क्षेत्र में राजस्थान बॉर्डर से पकड़ा गया है। राम यादव की तलाश जारी है।
दरअसल सोनू व गौरव का विवाह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे जावरा के कोठारी रिसोर्ट में रखा था। दुल्हन व दूल्हा पक्ष के लोग जावरा ही आ गए थे। दुल्हन सोनू यादव व उसके स्वजन सुबह 8.30 बजे रिसोर्ट में पहुंचे। वहां सोनू व उसकी छोटी बहन रुचि को मेकअप के लिए भाई सुधीर वाहन से ब्यूटी पार्लर छोड़कर चला गया था। सुबह करीब 9.30 बजे एक युवक ने सोनू को मोबाइल पर कॉल किया। मेकअप कराने के कारण बहन रुचि ने कॉल अटेंड किया। कॉल करने वाले ने कहा कि सोनू से बात करा दो। सोनू ने बात की और कुछ पल बाद एक युवक पार्लर में घुसा और चाकू से सोनू का गला रेतकर भाग निकला। इससे सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।