आज देश के कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक,चेक करें लिस्ट – RGH NEWS
देश

आज देश के कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक,चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली. आज से देश के विभिन्न हिस्सों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित सभी बैंक चार दिनों (Band band) तक बंद रहेंगे. आज गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा (Guru Nanak Jayanti) के कारण मिजोरम, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित कुछ अन्य में बैंक बंद (Bank Band) रहेंगे. गुरुपुरब (Gurupurab) जिसे आमतौर पर गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Dev Jayanti) के रूप में जाना जाता है, सिख धर्म के संस्थापक और सिख गुरुओं में से पहले गुरु नानक देव की जयंती मनाने का दिन है. इस साल पहले सिख गुरु की 552वीं जयंती 19 नवंबर को पड़ रही है.

गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद आरबीआई (RBI) द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (RBI Bank holidays list) पहले ही जारी कर दी जाती है. हर महीन की छुट्टियों की लिस्ट आऱबीआई की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. हालांकि, ये छुट्टी देशभर के बैंकों पर लागू नहीं होती. छुट्टियां शहरों और राज्यों के आधार पर होती है. 19 नवंबर को भी बैंकों की छुट्टी है. गुरुनानक जयंती को कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

आज कहां- कहां बैंक रहेंगे बंद
आज गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा (kartik purnima 2021) के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस मौके पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची क अलावा शिमला और श्रीनगर के सभी बैंक बंद रहेंगे. यानी इन शहरों में गुरुनानक जयंती के कारण शुक्रवार को बैंकों की छुट्टी होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button