आज कन्या राशि में गोचर कर रहे चंद्र देव, इन राशि के जातकों की चमक उठेगी किस्मत – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज कन्या राशि में गोचर कर रहे चंद्र देव, इन राशि के जातकों की चमक उठेगी किस्मत

आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। वहीं, आज चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हो रहा है। चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पर सवार होकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से आज कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध की राशि कन्या में आकर आज चंद्रमा बुध के साथ केंद्र योग बनाएंगे तो वहीं आज सूर्य और मंगल के बीच द्विग्रह योग का भी वृश्चिक राशि में प्रभाव में रहेगा। इन स्थितियों में कन्या राशि के जातकों के साथ-साथ कुछ और राशियां है, जिन्हे लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव भी दूर होगा। बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस समय में विवाह हेतु रिश्ता भी आ सकता है। आज नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा तभी आप इच्छित सफलता पा सकते है। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे।

मिथुन राशि

चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा।आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिल रही है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से माता जी की सेहत अच्छी रहती है। मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको संतान की प्रगति से संबंधित कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी चंद्रमा के राशि परिवर्तन से लाभ प्राप्त होगा। परिवार में चला आ रहा विवाद समाप्त हो जाएगा। भाई के साथ संबंध मधुर होंगे। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है।

कन्या राशि

चंद्रमा के गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अपने धन का कुछ हिस्सा कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी आप खर्च कर सकते हैं। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। मन शांत रहेगा और प्रसन्न भी रहेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है।)

 

 

 

Related Articles

Back to top button