अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 10 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत – RGH NEWS
देश

अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 10 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र स्थित अहमदनगर ( Ahmednagar District Hospital) जिले में स्थित एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू (ICU Fire) में आग लगने से 10 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई. जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने कहा कि अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय आईसीयू वार्ड में कुल 20 मरीजों का इलाज चल रहा था. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं. साथ ही अस्पताल में नर्सों, वार्ड बॉयज और डॉक्टरों की मदद से मरीजों को शिफ्ट किया जाने लगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button