न्यूजीलैंड से जीता अफगानिस्तान तो सेमीफाइनल खेलेगा भारत

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले अपने आखिरी चरण में हैं। सभी टीमें कम से कम 4-4 मैच खेल चुकी हैं। अब तक केवल पाकिस्तान ऐसी टीम है जिसका सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का है।पहले ग्रुप में एक स्थान के दो दावेदार है; तो दूसरा ग्रुप, जिसमें भारत है, उसमें एक स्थान के लिए तीन दावेदार हैं। दोनों ग्रुप में कौन सी टीम किस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या उम्मीद है? आइये समझते हैं…
पहले बात ग्रुप-2 की: इस ग्रुप में सभी टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं। इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली एक टीम पाकिस्तान होगी। वहीं, दूसरी टीम के लिए तीन दावेदार हैं। भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान। भारत से हार के साथ नामीबिया अंतिम चार की रेस से बहार हो गया है। वहीं, स्कॉटलैंड शुरुआती तीनों मुकाबले हारने के साथ ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था।
भारत का नेट रन रेट ग्रुप-2 में सबसे बेहतर
शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 39 गेदों में टारगेट हासिल करके भारत ने नेट रन रेट सुधार लिया। इसके साथ ही भारत का रन रेट 0.073 से बढ़कर 1.62 का हो गया, जो पाकिस्तान से भी बेहतर है। अब भारत की नजर रविवार को दोपहर में होने वाले न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान मैच पर रहेगी। अगर इस मैच में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया तो भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा।
न्यूजीलैंड जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा
ग्रुप-2 में अगर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मुकाबले में न्यूजीलैंड जीतता है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। न्यूजीलैंड के जीतते ही 8 नवंबर को होने वाला भारत-नाबीमिया मैच केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा।
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का
पाकिस्तान अपने चार मुकाबले जीत चुका है। अंतिम मैच में उसका सामना स्कॉटलैंड से होगा। आखिरी मुकाबला जीतने पर पाकिस्तान ग्रुप-2 में टॉप करेगी। ऐसे में सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगा।
किस स्थिति में कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल में?
पहली स्थिति: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों अपना आखिरी मैच जीत जाते हैं तो:
इस स्थिति में दोनों टीमों के 8-8 पॉइंट होंगे। वहीं, इंग्लैंड के भी आठ पॉइंट होंगे। इंग्लैंड का नेट रन रेट 3 से भी अधिक होने के कारण उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा वो अंतिम चार में पहुंचेगा।
अभी ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। अगर साउथ अफ्रीका इतने अंतर से इंग्लैंड को हराता है जिससे उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर हो जाए तो साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से बेहतर बेहतर बना रहा तो वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी।

