मनोरंजन
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ,सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच की सिफारिश स्वीकार

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार सरकार की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है.
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने कहा कि एक्टर की मौत के पीछे का सच सामने आना चाहिए. केंद्र की ओर से पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच संबंधी सिफारिश स्वीकार कर ली गई है.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. चक्रवर्ती ने इस मामले को पटना पुलिस से मुंबई पुलिस को सौंपे जाने की याचिका न्यायालय में दायर की है. राजपूत (34) का शव 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में उनके अपार्टमेंट से मिला था.
Follow Us