अब छत्तिसगढ़ में बिना हेलमेट गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी। होगी कारवाई। – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अब छत्तिसगढ़ में बिना हेलमेट गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी। होगी कारवाई।

CG News सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन एसपी ने दोपहिया वाहन में हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। बिना हेलमेट पकड़ने जाने पर पुलिस तो कार्रवाई करेगी ही लेकिन यदि अब 18 जनवरी से बिना हेलमेट की वजह से सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो पुलिस उसके जवाबदार के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जैसे यदि सड़क दुर्घटना में किसी स्कूली छात्र का निधन होता है और वह हेलमेट नहीं पहना हाेगा तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि मृतक शासकीय कर्मचारी हुआ तो संबंधित विभाग के अफसर, कोई कॉलोनी का रहवासी है तो उस कॉलोनी प्रबंधन को नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

 

 मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यातायात प्रदर्शनी स्थल नेहरू नगर में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि पुलिस के प्रयास के साथ-साथ आमजन को भी इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। उनकी भी जिम्मेदारी है कि वाहन चालन के समय यातायात नियमों का पालन करें। तभी आप किसी सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। जिस तरह मोबाइल की सुरक्षा के लिए व्यक्ति स्क्रीन गार्ड लगाता है उसी तरह सिर की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए।

 

Also Read दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को सड़क पर करीब 1KM तक घसीटा, देखें हादसे का खौफनाक वीडियो….

 

 

CG News कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सदानंद, अति. पुलिस अधीक्षक अनंत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैकर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल रखेचा, उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग विनोद मिंज सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें। इधर मंगलवार को पुलिस ने सभी प्रमुख चौराहों पर लोगों को हिदायत दी। उन्हें कहा कि ट्रैफिक पुलिस हेलमेट को लेकर अभियान छेड़ने वाली है। दोपहिया वाहन चालक जरूरी रूप से हेलमेट का उपयोग करें। अन्यथा उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। अन्य की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी

Related Articles

Back to top button