देश
अग्निकांड पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इतने लाख रुपये की मिलेगी अनुग्रह राशि.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मृतक शिशुओं के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतक नौनिहाल के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।



