देश

अगले सप्ताह आ रहा Adani की इस कंपनी का IPO

अडानी ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक अडानी विल्मर का आईपीओ 27 जनवरी को खुलने जा रहा है. जानें इस आईपीओ से जुड़ी जरूरी डिटेल…

Adani Wilmar जुटाएगी 3,600 करोड़
अडानी ग्रुप (Adani Group) की ये कंपनी एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. कंपनी Fortune ब्रांड नाम से खाने का तेल, आटा और चावल जैसे प्रोडक्ट्स का कारोबार करती है. कंपनी का आईपीओ 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी 2022 को बंद होगा.

इसमें कंपनी 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले नए शेयर जारी करेगी. कंपनी इस आईपीओ से 3,600 करोड़ रुपये जुटाने वाली है. वहीं इसके प्राइस बैंड की जानकारी कंपनी आईपीओ खुलने से दो दिन पहले बताएगी.

सिंगापुर की विल्मर के साथ ज्वॉइंट वेंचर
उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने 1999 में सिंगापुर की Wilmar के साथ मिलकर इस कंपनी को बनाया था. इसमें दोनों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. अडानी समूह ने एक बयान में कहा है कि उसने इस आईपीओ से जुड़ा रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) 19 जनवरी को ही गुजरात के कंपनी रजिस्ट्रार के पास भेज दिया था और उसने 20 जनवरी को इसे मंजूर भी कर दिया.

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button