बिजनेस

अगले महीने खत्म हो रही है डेडलाइन! आज ही निपटा लें ये काम…

Pan Aadhar Link Last Date वित्त वर्ष 2022-23 का आखिरी महीना यानी मार्च शुरू हो चुका है। इस महीने आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन्हीं से एक काम है, पैन को आधार से लिंक कराया। 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। आप 1000 रुपए की लेट फीस के साथ 31 मार्च 2023 तक तक पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं

1. आधार-पैन लिंक
अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया हो तो जल्द करा लें। 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) 30 जून 2022 के बाद से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए 1000 रुपए की लेट फीस वसूल रहा है।

2. टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंट
अगर आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक टैक्स इनवेसटमेंट नही किया है तो जल्द ही कर दें। आप PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, 5 साल की FD और ELSS आदि में निवेश करके सेक्शन 80C टैक्स छूट ले सकते हैं। इसके लिए आपको इस तरह स्कीम में 31 मार्च तक निवेश करना होगा।

3. पीएम वय वंदना योजना में निवेश
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक पीएम वय वंदना योजना में निवेश करना चाहते हैं तो 31 मार्च, 2023 तक ही ऐसा कर सकते है। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने किसी तरह का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में आप इसमें केवल मार्च तक ही निवेश कर सकते हैं। यह 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है।

4. SBI की अमृत कलश स्कीम में निवेश
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नई फिक्स डिपॉजिट स्कीम अमृत कलश इसी महीने खत्म होने वाली है। इसके तहत सीनियर सिटिजन को 7.6% और अन्य को 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है।

 

Also Read डायबिटीज की बीमारी में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल…

 

5. म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन
Pan Aadhar Link Last Dateअगर आप अभी तक म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन की प्रोसेस को पूरा नहीं किया है तो इस काम को जल्द से जल्द कर दें। सभी फंड हाउस ने इसके लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके म्यूचुअल फंड अकाउंट को फ्रीज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button