LPG Cylinder Price: LPG संकट के बीच क्या वाकई में बदलने वाले हैं सिलेंडर के दाम? सरकार ने किया बड़ा खुलासा – RGH NEWS
बिजनेस

LPG Cylinder Price: LPG संकट के बीच क्या वाकई में बदलने वाले हैं सिलेंडर के दाम? सरकार ने किया बड़ा खुलासा

LPG Cylinder Price : LPG को लेकर सरकार ने साफ किया है कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। घरेलू उपयोग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अभी 913 रुपये है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2,078.50 रुपये हैं। आज भी LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

 

एलपीजी सप्लाई पर मंत्रालय का बयान

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि संकट के समय भी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी गई। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और कमर्शियल एलपीजी को संतुलित तरीके से वितरित किया गया ताकि घरेलू जरूरतों को पहले पूरा किया जा सके। मंत्रालय ने यह भी बताया कि सिस्टम को पहले से अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है।

 

ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी

मंत्रालय के अनुसार अब करीब 95% एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। इसके अलावा 91% डिलीवरी DAC के जरिए सुनिश्चित की जा रही है। डिजिटल बुकिंग और पारदर्शी वितरण प्रणाली की वजह से सिलेंडर की चोरी और डायवर्जन पर काफी हद तक रोक लगी है। यह कदम उपभोक्ताओं को समय पर और सुरक्षित आपूर्ति देने में मदद कर रहा है।

 

कालाबाजारी पर सख्ती

LPG Cylinder Priceसरकार ने सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय के मुताबिक, सिर्फ एक दिन में लगभग 4,000 छापे मारे गए और 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए। किसी भी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को भरोसा है कि एलपीजी की सप्लाई सुरक्षित और नियमित बनी रहेगी।

 

आज प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें (रुपये में)

शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
दिल्ली 913 2,078.50
मुंबई 912.50 2,031
कोलकाता 939 2,208
चेन्नई 928.50 2,246.50
जयपुर 916.50 2,031
पटना 1,011 2,365
लखनऊ 950.50 2,201

Related Articles

Back to top button