बिजनेस

Stock Market Holiday: ट्रेडर्स ध्यान दें! अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार

Stock Market Holiday: आज भारतीय शेयर बाजार बड़े उछाल के साथ बंद हुआ.सेंसेक्स करीब 9 महीने बाद 83000 के पार जाकर बंद हुआ. 20 नवंबर को सेंसेक्स में 897 अंक की तेजी आई और बाजार 83,919.71 पर बंद हुआ . आज की तेजी से निवेशक गदगद है. अगले हफ्ते भी कमाई का मौका मिलेगा, लेकिन थोड़ा कम.

 

दरअसल अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन कारोबार होगा. 24 नवंबर, मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे. गुरु नानक जयंती के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में छुट्टी रहेगी. यानी आपको शेयरों की खरीद-फरोख्त का कोई मौका नहीं मिलेगा. इसके अलावा 28 नवंबर और 29 नवंबर को शेयर बाजार की साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है.

 

24 नवंबर को शेयर बाजार की छुट्टी

24 नवंबर को शेयरों की खरीद-बिक्री के साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग में कामकाज नहीं होगा. कैपिटल मार्केट, डेरिवेटिव्स मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स, डेट मार्केट में भी ट्रेडिंग बंद रहने वाली है. कमोडिटी बाजार में सुबह का सत्र बंद रहेगा. MCX पर आप शाम के सत्र में कारोबार कर सकेंगे. 25 नवंबर को शेयर बाजार अपने ट्रेडिंग टाइम के हिसाब से खुलेगा.

 

दिसंबर में शेयर बाजार कब-कब रहेंगे बंद

दिसंबर 2026 में भारतीय शेयर बाजार में कुल 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. NSE और BSE दोनों बंद रहेंगे. हालांकि इसमें 8 दिन साप्ताहिक छुट्टी है. सिर्फ 25 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा 5, 12, 19 और 26 दिसंबर को शनिवार के दिन और 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार के चलते शेयर बाजार बंद रहेंगे.

Stock Market Holidayबता दें कि स्टॉक एक्सचेंज जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत में शेयर बाजार की छुट्टियों को तय करते हैं, हालांकि ये छुट्टियां SEBI के नियमों और उसकी गाइडलाइंस के हिसाब से तय की जाती है. हर साल दिसंबर तक अगले साल के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया जाता है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button