छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

Cg Weather News: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, रायगढ़ और कोरबा ​​​में​​​​ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इन जिलों में ​बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा के मुताबिक बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर के आसपास होगी। इस बीच कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

  • रायपुर में सुबह से तेज धूप रही और मौसम साफ रहा।
  • बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ में हल्की बारिश हुई।
  • बलरामपुर के रामानुजगंज में 80.0 मिलीमीटर तक पानी गिर गया।
  • दुर्ग, राजनांदगांव में मौसम साफ रहा।
  • सूरजपुर में जमकर बारिश हुई।

दिन का पारा चढ़ेगा, रात का लुढ़केगा

मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम साफ हो रहा है, इसलिए न्यूनतम तापमान गिरेगा।

 

read more; Cg news: बस और पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से घायल

 

बीते 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश

जिला बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)
बलरामपुर (रामानुजगंज) 80.0मिलीमीटर
सूरजपुर (भैयाथान) 72.3 मिलीमीटर
सरगुजा (अंबिकापुर) 39.4मिलीमीटर
बिलासपुर (पेंड्रा) 39.2 मिलीमीटर
जशपुर 31.2 मिलीमीटर
कोरिया (भरतपुर) 25.2मिलीमीटर
कोरबा (करतला) 23.2 मिलीमीटर

Cg Weather News: शहरों में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा तापमान

  • रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
  • दुर्ग में 31.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
  • अंबिकापुर जिले में 25.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
  • पेंड्रा में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

 

 

Related Articles

Back to top button