Business

Zomato Online Order: अब जोमैटो से मंगाए 100 फ़ीसदी शाकाहारी खाना.. शुरू की ये नई सर्विस

Zomato Online Order मुंबई: ऑनलाइन तरीके से खाना परोसने वाली कम्पनी जोमेटो ने शाकाहारी भोजन यानी वेज फूड पसंद करने वालों के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म अब वेज फूड ऑर्डर करने वालों के लिए स्पेशल फ्लीट चलाएगा। यानी वेज फूड के लिए डिलीवरी पर्सन भी अलग होगा। यहां तक कि इनकी टीशर्ट भी रेड कलर की बजाए ग्रीन कलर में होगी। कंपनी ने इसकी शुरुआत कर दी है। प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वेज चाहने वाले कस्टमर्स के लिए हमने ‘प्योर वेज मोड’  लॉन्च किया है। जिसके लिए फ्लीट की यूनिफॉर्म और डिलीवरी बॉक्स तक ग्रीन कलर के होंगे। लेकिन कुछ यूजर्स को यह नई शुरुआत पसंद नहीं आई

Zomato Veg Fleet

Zomato Online OrderZomato के CEO दीपिंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। गोयल ने बताया कि भारत में वेजिटेरियन खाना खाने वालों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है। और कस्टमर्स के यहां से जो सबसे महत्वपूर्ण फीडबैड मिला है, वो यह कि कस्टमर उनके खाना बनाने के तरीके, और खाने को हैंडल करने के तरीके को लेकर बहुत संवेदनशील है। जोमेटो के इस लेटेस्ट मोड में केवल उन रेस्टोरेंट्स को शामिल किया जाएगा जो सिर्फ और सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही देते हैं।

Related Articles

Back to top button