Zoji La Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, भयंकर एवलांच से 7 लोगों की मौत, 5 जख्मी – RGH NEWS
देश

Zoji La Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, भयंकर एवलांच से 7 लोगों की मौत, 5 जख्मी

Zoji La Avalanche लद्दाख के ज़ोजिला में श्रीनगर-लेह हाईवे पर भारी एवलांच गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। जबकि एक लापता है। इस एवलांच में कई गाड़ियां दब गईं और यह अहम हाईवे बंद हो गया। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज़ोजिला दर्रे के ‘ज़ीरो पॉइंट’ पर हिमस्खलन की चपेट में एक यात्री वाहन के आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि अचानक हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से एक शख्स लापता है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पास के चिकित्सा केंद्रों में भेज दिया गया है।

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स हैंडल पर कहा कि ज़ोजिला दर्रे पर वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मृत्यु और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

 

 

Read more Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल जानिए कब है हनुमान जयंती? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

 

हाइवे पर गिरा एवलांच

 

प्रशासन ने बताया कि पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO), SDRF और सोनमर्ग व द्रास के ज़िला प्रशासन को शामिल करते हुए एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है। सड़क साफ़ करने और यह देखने के लिए कि क्या एवलांच में कोई लोग फंसे हुए हैं, लोग और मशीनें काम पर लगी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि दोपहर में द्रास के ज़ोजिला पास पर ‘कैप्टन-टर्न’ के पास हाईवे पर जा रही गाड़ियों पर एवलांच गिरा।

 

द्रास के सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट विशाल अत्री ने बताया कि इस दुखद घटना में कई लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ गाड़ियां पूरी तरह से बर्फ़ के नीचे दबी हुई हैं।

 

 

एलजी ने जताया शोक

 

Zoji La Avalancheलद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि ज़ोजी ला में हिमस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली है। मैंने कारगिल के DC और SSP को निर्देश दिया है कि वे तुरंत घटनास्थल का दौरा करें और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से शुरू करें। आपदा राहत बलों और BRO सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहा हूं।

 

 

Related Articles

Back to top button