रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : गोरखा का सारथी (भारत पेट्रोल पंप ) फिर विवादों में: युवक को पेट्रोल देने से किया इनकार, “ऊपर से आदेश” बताकर टालते रहे कर्मचारी

Raigarh News :  रायगढ़ RGH NEWS प्रशांत तिवारी एक बार फिर क्षेत्र का चर्चित गोरखा स्थित सारथी पेट्रोल पंप विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला एक आम युवक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और पेट्रोल देने से इनकार करने को लेकर सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Read More : Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने पास रखें बोतल में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। चुकी इसलिए बोतल में लेने पहुंचा था उसकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गई थी पंप से 500 मीटर दूर पर युवक ने बार-बार बोल रहा था की गाड़ी वहां मेरी खड़ी है पेट्रोल दे!

लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पेट्रोल देने से साफ मना कर दिया। जब युवक ने कारण पूछा तो कर्मचारियों ने सीधे तौर पर कहा— “ऊपर से आदेश है, हम पेट्रोल नहीं देंगे।”

युवक ने जब यह जानने की कोशिश की कि आखिर यह आदेश किसका है और क्यों दिया गया है, तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि इस दौरान पंप कर्मियों ने युवक के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और ठीक से बात करने के बजाय उसे टालते रहे।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। आसपास मौजूद लोगों ने भी इस व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के पेट्रोल देने से इनकार करना और इस तरह का रवैया अपनाना पूरी तरह गलत है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में कोई आदेश जारी किया गया है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, बिना वजह इस तरह की मनमानी से पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More :  Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तरबूजों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1.25 करोड़ का गांजा, पुलिस ने 6 तस्‍करों को दबोचा

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह “ऊपर से आदेश” किसके द्वारा और किन परिस्थितियों में दिया गया है। मामले को लेकर अब प्रशासन से जांच की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में आम नागरिकों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button