अन्य खबर

YouTube Down: भारत समेत कई देशों में डाउन हुआ यूट्यूब, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

YouTube Down: यूट्यूब करीब घंटे भर डाउन रहने के बाद अब ठीक तरीके से चल रहा है और इस पर वीडियो स्ट्रीमिंग सुचारू रूप से चल रही हैं। टीम यूट्यूब ने अपडेट दिया है कि YouTube होमपेज अब फिर से चलने लगा है। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि “अपडेट: हमारे रिकमंडेशन्स सिस्टम में एक समस्या के कारण YouTube के सभी प्लेटफॉर्म (होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids सहित) पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे। होमपेज अब फिर से दिखाई देने लगा है, लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं।”

 

 

सुबह 6.42 बजे हुआ था YouTube डाउन

आज सुबह वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब डाउन हो गया था और इस पर यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे थे। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में लगभग 283,490 लोगों ने बताया कि वे यूट्यूब वीडियोज तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफार्मों में से एक है। अमेरिका में 56 फीसदी यूजर्स को यूट्यूब ऐप पर, 21 फीसदी को यूट्यूब वेबसाइट पर और 11 फीसदी को यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर वीडियो स्ट्रीमिंग देखने और अकाउंट लॉगआउट से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं।

 

Advertisement

 

भारत में भी यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत

इसके अलावा भारत में भी यूट्यूब के यूजर्स वीडियो देखने में अमसर्थ हो रहे हैं और उनके अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। आउटेज ट्रेक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर इन के मुताबिक सुबह 6.47 बजे 14,186 लोगों ने इस बात की रिपोर्ट की और 6.42 बजे कुल 18,000 यूजर्स ने यूट्यूब डाउन होने की बात रिपोर्ट की है। इसके मुताबिक भारत में कुल शिकायतों में से 72 फीसदी लोगों ने यूट्यूब ऐप पर तकनीकी दिक्कत की शिकायत की है। इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 17 फीसदी शिकायतें दर्ज की गई हैं। वेबसाइट को लेकर 11 फीसदी लोगों ने तकनीकी दिक्कत की बात मानी है।

 

 

यूजर्स ने दर्ज की शिकायत

YouTube Downयूजर्स ने बताया कि YouTube ऐप खोलने की कोशिश करते समय उन्हें ‘something went wrong’ का एरर दिखाई दे रहा था। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो जा रहे थे। यूट्यूब के ऐप, वेबसाइट के साथ टीवी ऐप पर भी ये दिक्कत देखी जा रही है और वहां से भी यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए हैं। टीवी पर YouTube ऐप के लिए दोबारा लॉगिन मांगा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button