OTT Release: ‘तू मेरी मैं तेरा’ से लेकर कैनेडी तक… ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्में – RGH NEWS
अन्य खबर

OTT Release: ‘तू मेरी मैं तेरा’ से लेकर कैनेडी तक… ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

OTT Release: ओटीटी पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिलती है. यहां आपको ड्रामा, लव, वॉर और थ्रिलर सभी तरह का कंटेंट एक ही जगह पर मिल जाता है. आप अपनी भाषा और इंटरेस्ट के मुताबिक इसे कहीं पर भी देख सकते हैं. पिछले हफ्ते ओटीटी पर ‘कोहरा’ जैसी शानदार वेब सीरीज रिलीज हुई, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. ऐसे में इस हफ्ते भी कई फिल्में और वेब सिरीज स्ट्रीम होने जा रही है.

 

फरवरी का तीसरा हफ्ता भी सिनेमा लवर्स के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने जा रही हैं. इसमें अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ से लेकर ‘द नाइट एजेंट 3’ का नाम भी शामिल है.

 

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं. इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है. फिल्म रेहान और रूमी की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म 19 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

 

Tu Meri Main Tera Main Tera

 

कैनेडी

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ 2023 में बनी और कान्स समेत कई इंटरनेशनल इवेंट्स का हिस्सा बनी. ये पहले भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी. अब ये फिल्म 20 फरवरी को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. अनुराग कश्यप की इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी नजर आएंगे. इंटरनेशनल फेस्टिवल सर्किट में लंबे सफर और घरेलू रिलीज में देरी के बाद यह फिल्म आ रही है.

 

लकी द सुपरस्टार’

ये कहानी एक शरारती लेकिन बहुत प्यारी और होशियार पप्पी लकी के बारे में है. उसकी मासूम मौजूदगी लोगों की जिंदगी बदल देती है. वो एक परेशान बच्चे को इमोशनल रूप से ठीक होने में मदद करता है और एक टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ता है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब एक बेईमान नेता अपने फायदे के लिए आवारा कुत्तों के नाम पर चलाए जा रहे अभियान में पप्पी का इस्तेमाल करने के लिए उसका किडनेप कर लेता है. ये तमिल फिल्म 20 फरवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है

 

56 डेज’

’56 डेज’ 8 एपिसोड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसका प्रीमियर 18 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा. सीरीज में ओलिवर और सिएरा हैं. दो अजनबी जो एक सुपर मार्केट में मिलते हैं और तुरंत एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. फिल्म में एक रिलेशनशिप के 56 दिन बाद एक लाश मिलती है. इसके बाद असली कहानी शुरू होती है. सीरीज का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.?

 

‘द नाइट एजेंट 3’

‘द नाइट एजेंट’ के दो सीजन के बाद अब इसका तीसरा सीजन आने वाला है. ये हॉलीवुड की एक्शन जासूसी थ्रिलर सीरीज है. ये वेब सीरीज 19 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. सभी दस एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे. ऐसे में दर्शक पहले दिन से ही पूरा सीजन देख सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button