स्वास्थ्य

Yoga Tips: युवाओं को पूरी बॉडी को फिट रखने के लिए रोज इस योग आसन का अभ्यास करना चाहिए, ऊर्जा और शक्ति में मिलेगा लाभ…

Yoga Tips 21 जून के दिन हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन आपको भी एक ऐसे योग आसन के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, जो आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप खुद को फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको हर रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। आइए सूर्य नमस्कार के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

 

बोन और मसल हेल्थ के लिए फायदेमंद

सूर्य नमस्कार करने से आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सूर्य नमस्कार दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए सूर्य नमस्कार को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

सूर्य नमस्कार की मदद से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है यानी अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकते हैं। गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी सूर्य नमस्कार को अपने डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सूर्य नमस्कार ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है।

 

Read more Rashifal For Today: कन्या और धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल

 

मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

Yoga Tipsआपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य नमस्कार न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए हर रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए। सूर्य नमस्कार की मदद से नींद की गुणवत्ता को भी सुधारा जा सकता है। इतना ही नहीं, फोकस को इम्प्रूव करने के लिए भी सूर्य नमस्कार को डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Related Articles

Back to top button