देश

Nepal Bus Accident: बड़ा हादसा; अनियंत्रित होकर नदी में गिरी यात्रियों की बस, 17 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident: काठमांडू: नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में कई विदेशी पर्यटक भी सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।

 

: दुर्घटना में कम से कम 17 यात्रियों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार Nepal Bus Accident में कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नदी से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है

 

read more Rashifal: वृस्चिक राशि वालों आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस बना रह सकता है, जाने बाकि राशियों का हाल

 

 

।: पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी बस

Nepal Bus Accidentअधिकारियों के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है कि पहाड़ी सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बस नदी में जा गिरी। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और विदेशी पर्यटकों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button