ऑटोमोबाइल

Xiaomi स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने लॉन्च की पहली Xiaomi SU7 EV कार , धांसू फीचर्स के साथ

Xiaomi स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने लॉन्च की पहली Xiaomi SU7 EV कार , धांसू फीचर्स के साथ

Xiaomi स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने लॉन्च की पहली Xiaomi SU7 EV कार , धांसू फीचर्स के साथ : मोबाइल फोन बनाने वाली चीन की कंपनी Xiaomi अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपना रौब जमाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी  इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है।

Xiaomi स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने लॉन्च की पहली Xiaomi SU7 EV कार , धांसू फीचर्स के साथ

Xiaomi SU7 EV :

Xiaomi SU7 एक चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसकी लंबाई 4,997 मिमी, चौड़ाई 1,963 मिमी और ऊंचाई 1,455 मिमी है। ईवी 3,000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है। Xiaomi SU7 को उसकी बैटरी की ऊर्जा भंडारण क्षमता के आधार पर अलग-अलग दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराएगा। 

Xiaomi SU7 EV बैटरी :

Xiaomi SU7 का एंट्री लेवल वेरिएंट 73.6 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में बड़ा 101 kWh बैटरी पैक मिलेगा। Xiaomi ने अपनी खुद की CTB (सेल-टू-बॉडी) तकनीक विकसित की है। ईवी निर्माता के अनुसार SU7 एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगा।

Xiaomi SU7 EV फीचर्स :

ये कार 265 bhp का पावर और 343 Nm दिया गया है। यह कार मात्र 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ़्तार को पकड़ लेती है। पूरी तरह से चार्ज होने के बाद में यह कार आपको 800 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। कार सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसमें आपको काफी जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। आपको बता दें की इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) की सुविधा मिलती है। इसमें आपको लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi SU7 EV प्राइस :

Xiaomi SU7 की कीमत लगभग 300,000 युआन (लगभग 34,86,241 रुपये) होने की संभावना है। 2024 की पहली छमाही में डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। Xiaomi SU7, चीनी इलेक्ट्रिक कार बाजार में बड़ी दावेदार बनने के लिए तैयार हो रही है।

यह भी पढ़े :Poco कंपनी ने लॉन्च किया अपना 5G स्मार्टफोन ,जानिए फीचर्स

Related Articles

Back to top button