XFG Variant: भारत में फिर कोरोना का नया वैरिएंट XFG तेजी से पसार रहा अपना पैर, अब तक 206 नए मामले आए…

XFG Variant कोरोना के नए वेरिएंट XFG ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देश में अब तक 206 XFG के केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (89) में हैं, फिर पश्चिम बंगाल (49), तमिलनाडु, केरल, गुजरात और दिल्ली में भी केस मिले हैं। अकेले मई महीने में 159 नए केस आए थे।
XFG वेरिएंट मध्य प्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है। AIIMS भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 63% से ज्यादा केस XFG वेरिएंट के हैं। यहां कुल 44 में से 28 सैंपलों में XFG वेरिएंट पहचाना गया है।
कोरोना का XFG वेरिएंट सबसे पहले कनाडा में पाया गया था और अब तक भारत समेत 38 देशों में फैल चुका है। कोविड के दूसरे वेरिएंट की तरह ही इससे भी सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और बिमार लोगों को है।
XFG वेरिएंट क्या है?
XFG कोविड-19 वायरस का एक रिकॉंबिनेंट वेरिएंट है। इसका मतलब है कि यह वायरस के 2 पुराने वेरिएंट्स, LF.7 और LP.8.1.2 के आपस में मिल जाने से बना है। जब कोई व्यक्ति एक साथ दो अलग-अलग वेरिएंट्स से संक्रमित होता है, तो वायरस उनके जीन को आपस में मिक्स कर सकता है। उसी से ऐसे वेरिएंट बनते हैं।
XFG, ओमिक्रॉन फैमिली का ही हिस्सा है, जो 2021 के अंत से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फैलने वाला वेरिएंट रहा है। इसे पहली बार कनाडा में पहचाना गया था।
क्या XFG वेरिएंट चिंता की बात है?
फिलहाल नहीं, इस वेरिएंट से अब तक न तो ज्यादा गंभीर बीमारी हुई है और न ही मौतों की संख्या में इजाफा देखा गया है। ज्यादातर लोगों में इसके लक्षण हल्के सर्दी-जुकाम जैसे ही लक्षण हैं।
Read more CG Pre Deled Result 2025 Released: छत्तीसगढ़ डीएलएड प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक…
XFG को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ घोषित किया है और न ही भारत सरकार ने इसे कोई गंभीर खतरा माना है।
XFG Variantजिन लोगों ने टीका लगवाया है या जो लोग पहले कोविड-19 के किसी वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं, वे XFG वेरिएंट से जल्दी ठीक हो रहे हैं।