खेल
World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान, विराट कोहली,रोहित शर्मा आउट

World Cup 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पावरप्ले के तीसरे ओवर तक रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए हैं।
Read more : Terrorist Attack: बस पर हुआ आतंकी हमला, करीब 10 लोगों के मारे जाने की है आशंका
पाकिस्तान ने अपने दूसरे ओवर में बड़ी सफलता हासिल कर ली है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे ओवर में चौका लगाते ही आउट हो गए. नसीम शाह ने उनका विकेट अपने नाम किया.
World Cup 2024 टीम इंडिया को दूसरा झटका भी लग चुका है. कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. शाहीन अफरीदी ने रोहित का शिकार किया. टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है.



