देश

Terrorist Attack: बस पर हुआ आतंकी हमला, करीब 10 लोगों के मारे जाने की है आशंका

Terrorist Attack : जम्मू। एक तरफ दिल्ली में पीएम मोदी और उनके मं​त्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसकी वजह आतंकी हमला बताई जा रही है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिवखोरी जा रही तीर्थयात्रियों की बस रविवार को खाई में गिर गई है। इस घटना में करीब 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि शिवखोरी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में आतंकी हमला हुआ।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button