बिजनेस

Womens Day Gift: विमेंस डे पर सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, 8 मार्च को बसों में फ्री यात्रा का किया ऐलान…

Womens Day Gift अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। 8 मार्च को प्रदेश में सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और द्रुतगति (एक्सप्रेस) बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि यह सुविधा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं को मिलेगी। यानी यदि कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो उसे राजस्थान की अंतिम सीमा तक यात्रा नि:शुल्क मिलेगी, लेकिन उसके बाद आगे का किराया देना होगा।

हालांकि, इस योजना का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। वातानुकूलित (एसी) और वोल्वो बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

योजना से महिलाओं को राहत मिलेगी और वे स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकेंगी। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, और इस बार राजस्थान सरकार ने इसे खास बनाने का प्रयास किया है। इस योजना से राज्य भर की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा, खासकर वे महिलाएं जो रोजमर्रा के कामों या नौकरी के लिए बसों में सफर करती हैं।

 

Read more Karnataka Budget: कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया ने पेश किया 16वां बजट, बजट में अल्पसंख्यकों के लिए किए बड़े ऐलान…

 

Womens Day Giftसरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है, जिससे महिलाओं को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button