वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI तय!

RGHNEWS 4फरवरी2022,Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 6 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ चुकी हैं. टीम के तीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, धवन और ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है.
मयंक को किया गया शामिल
श्रेयस अय्यर, धवन और ऋतुराज गायकवाड़ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मयंक को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा ईशान किशन भी टीम है. वहीं, नवदीप सैनी को भी टीम से जुड़ गए हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है.
इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया
इस मैच से राहुल भी बाहर हैं. ऐसे में राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा को मैदान पर उतार सकते हैं. इसके अलावा मध्यमक्रम में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), और वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा इस मैच में दीपक हुड्डा अपना डेब्यू कर सकते हैं.
तेज गेंदबाज़ी में टीम इंडिया दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, पर भरोसा जता सकती है. वहीं. स्पिनर्स में टीम इंडिया कुलदीप यादव और चहल को एक बार फिर से मौका दे सकती है.
संभावित 11:
मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, चहल



