टेक्नोलोजी

Whatsapp में आया नया फीचर….जानिए कैसे करें इस फीचर को अपडेट…पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली. वॉट्सऐप ऑफिस, फैमली और दोस्तों से जुड़ने का एक जरिया बन गया है. इसके जरिए आप सभी के टच में लगातार बने रहते हो. लेकिन अक्सर वॉट्सऐप पर यूजर्स को कई ऐसे ग्रुप में जुड़ना पड़ता है. जिन पर आए मैसेज किसी खास काम के नहीं होते और इन ग्रुप पर आने वाले मैसेज का नोटिफिकेशन लगातार आपको परेशान करता रहा है. यदि आपके साथ भी ऐसी ही कोई परेशानी है. तो अब आपको परेशान होने के जरूरत नहीं. क्योंकि वॉट्सऐप पर नया अपडेट आ गया है. इस फीचर के जरिए आप अनचाहे ग्रुप पर आने वाले मैसेज के नोटिफिकेशन को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं. ये फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए है.

वॉट्सऐप ने अपने टि्वटर अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए Always Mute ऑप्शन के बारे में बताया. यदि आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप की Mute Notifications सेटिंग्स में जाएंगे. तो यहां 1 Week और 8 hours के साथ आपको तीसरा ऑप्शन Always का दिखाई देगा. अब तक Always के बजाय 1 Year का ऑप्शन मिलता था, यानी कि आप किसी ग्रुप को ज्यादा से ज्यादा 1 साल के लिए सेटिंग्स बदलकर म्यूट कर सकते थे.  लेकिन नए फीचर के जुड़ने के बाद अब एक बार ग्रुप म्यूट करने के बाद कभी उसके नोटिफिकेशंस परेशान नहीं करेंगे.

Always Mute को ऐसे करें एक्टिव- यूजर्स एंड्रॉइड डिवाइस या फिर iPhone में वॉट्सऐप अपडेट करें और इसके बाद ऐप ओपन करें. अब किसी ग्रुप के नोटिफिकेशंस को म्यूट करने के लिए उस वॉट्सऐप ग्रुप पर टैप करें. इसका चैट विंडो खुलने पर आपको राइट साइड में टॉप पर तीड डॉट दिखाई देंगे. इस पर टैप करने पर सेटिंग्स मेन्यू ओपन होगा. इसमें आपको  Mute Notifications का ऑप्शन दिखाई देगा. जिस पर टैप करते ही आपको 8 hours, 1 week और Always का ऑप्शन दिखेगा. इनमें से किसी भी ऑप्शन पर टैप करके आप मैसेज को म्यूज कर सकते है. इसी प्रोसेस से आप मैसेज के नोटिफिकेशन को Unmute भी कर सकते हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button