WhatsApp ने बताया, इन यूजर्स को पड़ेगा नई पॉलिसी का सबसे ज्यादा असर….

WhatsApp ने हाल ही में प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट किया है. इसके बाद से कंपनी विवादों में है. लोग प्राइवेसी फोकस्ड मैसेजिंग ऐप सिग्नल और टेलीग्राम की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं.
इसी बीच WhatsApp की सफाई आई है. कंपनी ने कहा है कि नई पॉलिसी से आम यूजर्स की प्राइवेसी पर फर्क नहीं पड़ेगा. हालांकि बिजनेस अकाउंट यूजर्स को इसका ज्यादा फर्क पड़ेगा. लेकिन क्यों? आइए बताते हैं. बिजनेस अकाउंट को लेकर WhatsApp की नई पॉलिसी में क्या कुछ है ये भी आपके लिए जानना जरूरी है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आप WhatsApp बिजनेस यूज नहीं करते, लेकिन किसी प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए किसी मर्चेंट के WhatsApp Business अकाउंट पर मैसेज करते हैं तो भी आपके ऊपर WhatsApp की नजर है.
WhatsApp ने अपने FAQ पेज को आज ही अपडेट किया है. इस पेज पर कंपनी ने कहा है कि हर दिन दुनिया भर के लाखों लोग अपने बिजनेस को लेकर अपने ग्राहकों से WhatsApp पर बात करते है.
क्या है फेसबुक होस्टिंग सर्विस?
कंपनी के मुताबिक बिजनेस चैटिंग दोस्तों या परिवार के साथ चैटिंग से काफी अलग होती है. कुछ बड़े बिजनेस को अपने कम्यूनिकेशन को मैनेज करने के लिए होस्टिंग सर्विसेस की जरुरत होती है.
बिजनेस कम्यूनिकेशन पर होगी WhatsApp की नजर
कंपनी ने साफ किया है कि बिजनेस कम्यूनिकेशन फोन, ईमेल या वॉट्सऐप से होने पर उसकी नजर होगी. जिसको वो अपने मार्केटिंग के लिए उपयोग कर सकते है. इसके अलावा उसका इस्तेमाल फेसबुक ऐड के लिए भी किया जा सकता है. ग्राहकों के सुविधा के लिए कंपनी उन चैट को लेबल कर देगी. जो फेसबुक की होस्टिंग सर्विसेज का इस्तेमाल करेंगे.