WhatsApp अकाउंट्स में OTP से सेंध लगा रहे हैं हैकर्स, ऐसे करें बचाव……

नई दिल्ली. फेसबुक (Facebook) के सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) को अगर आप सावधानी से इस्तेमाल नहीं कर रहे तो आपको इसकी जरुरत है. इस ऐप को आसानी से हैक (Hack) किया जा सकता है. हैकर्स (Hackers) और स्कैमर्स (Scammers) इस ऐप में सेंध मारने के लिए ओटीपी (OTP) का सहारा लेते हैं. इसके बाद आपके स्मार्टफोन (Smartphone) में मौजूद आपकी सारी निजी जानकारी (Private Data) निकालना उनके लिए बहुत आसान हो जाता है. आइए जानते हैं आखिर क्या है व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम और इससे कैसे बच सकते हैं.
क्या है व्हाट्सएप ओटीपी स्कैम?
नए स्मार्टफोन में अपने रजिस्टर्ड नंबर (Registered Number) से व्हाट्सऐप पर अकाउंट बनाने के लिए कंपनी आपको एक ओटीपी भेजती है. ओटीपी को एंटर करने के दौरान आपको दो बातों को ध्यान में रखना होगा. पहला ओटीपी मंगाने के लिए अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर दर्ज करना होता है और दूसरा कंपनी आपको बिना मांगे कभी कोई ओटीपी नहीं भेजेगी. अब हैकर्स और स्कैमर्स ओटीपी के जरिये लोगों के फोन में सेंध मार रहे हैं. यह सेंधमार आपके दोस्त और परिजन बनकर संपर्क करते हैं. फिर कहते हैं कि उनका अकाउंट बंद हो गया है. उन्हें आपकी मदद की जरूरत है.
ओटीपी स्कैम से ऐसे बचें
व्हाट्सऐप स्कैम से बचने का बहुत ही आसान तरीका है. ध्यान रखें कि जब तक आप व्हाट्सऐप से ओटीपी नहीं मंगाएंगे, तब तक कंपनी आपको ओटीपी नहीं भेजेगी. ऐसे में अगर आपको बिना रिक्वेस्ट ओटीपी नंबर भेजा गया है तो उसे तुरंत नजरअंदाज कर दें. साथ ही इसे किसी के साथ शेयर करने से भी बचें. याद रहे दोस्त या कोई रिश्तेदार भी ओटीपी मांगे तो बिल्कुल शेयर न करें. यदि इस स्थिति में आपको कोई मैसेज मिलता है तो कॉल कर पुष्टि करें. आप टू-फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन भी एक्टिव करा सकते हैं.