शाबाश सिस्टम! स्वर्ग लोक पर चल रहा वैक्सीनेशन...पढ़िए पूरी खबर... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

शाबाश सिस्टम! स्वर्ग लोक पर चल रहा वैक्सीनेशन…पढ़िए पूरी खबर…

रायपुर न्यूज: जी हां ठीक सुना आपने स्वर्ग लोक पर केंद्र सरकार के वैक्सीन का काम जोरो पर है. पृथ्वी में वैक्सीनेशन कर अब स्वर्गलोक में मुर्दों को वैक्सीन लगाई जा रही है. ये बात हम नहीं कह रहे इसका प्रमाण मोबाइल में आया मैसेज है, जिसमें यह साफ लिखा है कि आपको दूसरी डोज लग चुकी है. लेकिन चौकाने वाली बात तो यह कि जिस इंसान को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है वह स्वर्ग सिधार चुका है. इससे तो एक बात साफ है कि सरकार वैक्सीनेशन करने में इतना मशगूल है कि वह अब स्वर्ग पर भी वैक्सीनेशन का काम कर रही है.

बता दें कि, भारत सरकार इन दिनों मृतकों को कोरोना का टीका लगा रही है. हालांकि ये बाते आपको हवा हवाई लग रही होगी, लेकिन यही सच है. ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार से सामने आया है. जहां मरे हुए व्यक्ति को वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाने का मैसेज आया है.चौकाने वाली बात तो ये है कि ये मैसेज मौत के 11 महीने बाद आया है.

इस मामले में मृतक के पुत्र ने बताया कि, मौत के पहले शगुन बाई को बलौदाबाजार जिले में पहला डोज लगा था. मौत के 11 महीने बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाने का मैसेज आया है.जो दुखती रग में नमक लगाने जैसा है. समझ नहीं आ रहा की क्या प्रतिक्रिया दूं. सरकार शायद स्वर्गलोक में भी टीकाकरण कर रही है.

विभागीय जानकारी के मुताबिक मेसेज कोविन पोर्टल से आया है, इसमें दो तरीके की गलतियां हो सकती है. पहले तो एंट्री करते समय मोबाइल नंबर गलत एंट्री होने से हुआ होगा या फिर सिस्टम की त्रुटि. इस मामले में भारत सरकार से बात करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर ये एंट्री कैसे हुई है.

Related Articles

Back to top button