Chhattisgarh news: रायपुर में पहली बार गूगल मैप से होगी ट्रैफिक निगरानी, एक कॉल में मिलेगी जाम से राहत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: रायपुर में पहली बार गूगल मैप से होगी ट्रैफिक निगरानी, एक कॉल में मिलेगी जाम से राहत

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में रायपुर की सड़कों पर आपको घंटों जाम में खड़े नहीं होना पड़ेगा। दरअसल, शहरवासियों को ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने एक स्मार्ट पहल की है। अब अगर कहीं भी जाम लगता है, तो लोग सीधे पुलिस को सूचना दे सकेंगे। जिसकी मदद भी जल्दी पहुंचेगी।

 

 

यातायात पुलिस ने इसके लिए 9479210632 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर आप कॉल या फिर व्हाट्सएप के जरिए जाम की जानकारी दे सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचेगी और ट्रैफिक को सामान्य करने की कोशिश करेगी।

 

इस पूरी व्यवस्था को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर लागू किया गया है। खास बात ये है कि अब शहर के ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए गूगल मैप का भी सहारा लिया जा रहा है। कंट्रोल रूम (ITMS) में बैठी टीम लाइव ट्रैफिक अपडेट देखेगी। जहां भी जाम या फिर दबाव दिखेगा, वहां तुरंत टीम भेजी जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:Realme: 8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

 

गूगल मैप के रंगों का मतलब समझिए

हरा: रास्ता बिल्कुल साफ, ट्रैफिक सामान्य

पीला: ट्रैफिक थोड़ा धीमा

लाल: भारी जाम, गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही हैं

मेहरून: पूरा रास्ता जाम, ट्रैफिक ठप

 

Chhattisgarh newsअब ट्रैफिक से जूझ रहे लोगों के लिए ये पहल राहत की खबर है। क्योंकि अब सिर्फ इंतजार नहीं, एक कॉल से मदद आपके पास होगी।

Related Articles

Back to top button