Weather Update:छत्तीसगढ़ में लू की दस्तक: 24-26 अप्रैल तक बढ़ेगा कहर, तेज गर्मी का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलना जोखिम भरा – RGH NEWS
अन्य खबर

Weather Update:छत्तीसगढ़ में लू की दस्तक: 24-26 अप्रैल तक बढ़ेगा कहर, तेज गर्मी का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलना जोखिम भरा

Weather Update:छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी तेज होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर प्रदेश के मध्य इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

26 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 से 26 अप्रैल के बीच मध्य छत्तीसगढ़ में लू जैसे हालात बनने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

 

पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ा अंतर देखा गया। दुर्ग में सबसे ज्यादा 43.5°C तापमान दर्ज हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20°C रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इससे गर्मी में राहत नहीं मिली।

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक द्रोणिका मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक सक्रिय है। वहीं, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के ऊपर प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार बढ़ रहा है।

 

आने वाले दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने से धूप की तीव्रता बढ़ेगी और गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।

 

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 43°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बना रहेगा।

 

Weather Update:गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। डॉक्टरों ने ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की सलाह दी है।

क्या करें और क्या न करें

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
  • अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
  • सिर को ढककर बाहर निकलें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

Related Articles

Back to top button