छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी

Chhattisgarh news। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों के दिसंबर 2026 में होने वाले आम और उप चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 29 सितंबर 2026 को पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है।

 

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें 4 नगरपालिक निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव के महापौर, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पद शामिल हैं। वहीं उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों के लिए भी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।

 

Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 92 तथा पंच के 721 पद शामिल हैं।

 

निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा, जिसके बाद दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

 

Chhattisgarh newsनिर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए सभी 33 जिलों में कुल 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button