Weather update : प्रदेश में फिर लौटा ठंड, जाने इन राज्यों में मौसम का हाल..... – RGH NEWS
देश

Weather update : प्रदेश में फिर लौटा ठंड, जाने इन राज्यों में मौसम का हाल…..

Weather update : राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। रायपुर में रात का तापमान 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को यहां 18.3 था। तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट आई है। दुर्ग में पारा 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो प्रदेश का सबसे कम तापमान है।

 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर से इन दिनोें ठंडी हवाएं आ रही है। जो प्रदेश में ठंड को बढ़ा रही है। आने वो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वहीं प्रदेश के दूसरे संभाग सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग में काफी ठंडी पड़ रही है

।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जगहों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। अगले दो दिन तक रात के तापमान में एक-दो डिग्री तक लगातार कमी आती रहेगी।

 

अंबिकापुर, जशपुर और आसपास तापमान 5 डिग्री या उससे भी नीचे चला गया है। शेष प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान चार से छह डिग्री तक गिर गया है। तापमान सभी जगह सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते प्रदेश का मौसम गर्म हो गया था। समुद्र से आ रही नम हवा के कारण रात का तापमान बढ़ गया था। इस वजह से ठंड कम या लगभग खत्म हो गई थी। सिस्टम खत्म होने के बाद हवा की दिशा बदलकर फिर से उत्तरी हो गई है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली ठंडी हवा से प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आई है। बिलासपुर में तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 6 डिग्री तक गिर गया।

 

 

राजधानी रायपुर में गुरुवार का तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड ्िरया गया। बुधवार को यह 18.3 था। तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट आई है।

 

Also Read आम आदमी को बड़ा झटका, अमूल ने 3 रुपये बढ़ाए दूध के दाम…

 

Weather Update प्रदेश का तापमान

  • शहर 2 फरवरी 1 फरवरी
  • रायपुर 14.6 18.3
  • बिलासपुर 11.2 17.4
  • अंबिकापुर 8.4 11.9
  • पेंड्रारोड 9.0 12.0
  • दुर्ग 9.4 15.6

 

 

Related Articles

Back to top button