छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Ambikapur Kolkata Flight Starts: अंबिकापुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट आज से शुरू, जानिए शेड्यूल और किराया

Ambikapur Kolkata Flight Starts: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा गुरुवार, 2 अप्रैल से शुरू हो गई। इस फ्लाइट को एलायंस एयर हफ्ते में दो दिन अंबिकापुर और कोलकाता के बीच चलाएगा। इसी हफ्ते एलायंस एयर ने अंबिकापुर से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू की है। कंपनी अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट में 72 सीटों वाले विमान का संचालन कर है।

 

 

दिल्ली-कोलकाता से जुड़ा अंबिकापुर

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट शामिल है। अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय ने 30 मार्च को किया था। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई, जिसमें सांसद चिंतामणी भी सफर किया।

 

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए फ्लाइ हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार संचालित है। अंबिकापुर-दिल्ली का किराया 6,500 रुपए है। वहीं अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट का बेस फेयर करीब 6,000 रुपए तय किया गया है। हालांकि यह रिजर्वेशन नियमों के तहत बढ़ भी सकता है।

 

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट शेड्यूल

गुरुवार

 

कोलकाता से फ्लाइट 7.05 बजे रवाना होकर 8.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

 

बिलासपुर से 9.20 बजे चलकर अंबिकापुर 10 बजे पहुंचेगी।

 

अंबिकापुर से 10.25 बजे प्रस्तान कर12.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी

शनिवार

 

कोलकाता से 11.20 बजे प्रस्थान, अंबिकापुर 3.10 बजे पहुंचेगी।

 

अंबिकापुर से 13.35 बजे प्रस्थान, बिलासपुर 14.15 बजे पहुंचेगी।

 

बिलासपुर से 14.40 बजे प्रस्थान, कोलकाता 16.30 बजे पहुंचेगी

 

read more Share market today: ट्रंप के वार्निंग से क्रैश हुआ शेयर बाजार; Sensex 1400 अंक तक लुढ़का, Nifty भी धड़ाम

 

 

रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी

Ambikapur Kolkata Flight Startsअंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट सेवा शुरू करने के साथ ही सीएम विष्णुदेव साय से सांसद चिंतामणि महाराज और मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। सांसद चिंतामणि महाराज ने इसके लिए इंडिगो से भी चर्चा की है। इस फ्लाइट के भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, किसी कंपनी ने विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट को शेड्यूल में शामिल नहीं किया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button