देश

Weather News: उत्तर से आने वाली हवा से बढ़ी ठंड, तापमान में भारी गिरावट…

Weather News मौसम की आंखमिचौली जारी है। लगातार एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद हफ्ते की शुरुआत के पहले दिन न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर 15.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर और सरगुजा संभागों के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर से आने वाली हवा की गति धीमी हो गई है तथा उसकी दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन विशेष होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मंगलवार कोे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर भाग के कुछ हिस्से में मध्यम, घना कोहरा प्रात:काल में रह सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

 

ऐसा रहा तापमान

स्टेशन-अधिकतम-न्यूनतम

रायपुर-28.6-13.4

बिलासपुर-27.0-12.7

पेंड्रारोड-24.8-8.5

अंबिकापुर-22.2-8.0

जगदलपुर-30.0-13.5

दुर्ग-29.8-14.2

राजनांदगांव- 29.5-15.0

 

Also Read भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बाद ICC करेगा ये बड़ा ऐलान…

 

वातावरण में बनी स्थिरता

 

Weather News हवा की दिशा में बदलाव होने के बाद वातावरण में स्थिरता आ गई है। यानी तापमान में अगले कुछ दिनों तक कोई विशेष बदलाव की संभावना कम है। इस बीच सोमवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन दिन से 15 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से एक डिग्री अधिक पर है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से हवा के आगमन के बाद उसका प्रभाव मौसम में थोड़ी ठंडकता के रूप में लौट सकता है। सोमवार को सुबह हल्के बादलों के साथ मौसम हल्का गर्म रहा। हवा की गति मंद होने से ठंड का प्रभाव काफी कमजोर रहा। दोपहर में तो तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। इस बीच दिन का तापमान 29.5 डिग्री के साथ सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button