देश

Weather Forecast IMD Update: इन राज्यो में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल…

Weather Forecast IMD Update: Chances of rain in these states, cold will increase, know the weather condition of your state...

Weather Forecast IMD Update देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा तापमान में और भी गिरावट होती जाएगी। इधर, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मौसम खुशनुमा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो शनिवार और रविवार को घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि की राहत वाली बात यह है कि क्रिसमस के तुरंत बाद ही यहां बारिश होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि देश में मौसम का मिजाज कैसा है

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। आज शाम तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। यहीं वजह है कि देश में अभी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में दिल्ली में और घना कोहरा छा सकता है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान में उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। झारखंड में भी मौसम में बदलाव हो रहा है। एक तरफ ठंड से लोगों का बुरा हाल है। तो वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में प्रदेश में बारिश हो सकती है । वहीं 25 दिसंबर को दक्षिण पूर्वी राजस्थान जबकि 26 और 27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है।

 

कौन से राज्य में भारी बारिश हो सकती है?
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।

क्या पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है?
हां, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।

 

Read More रेल यात्रियों को बड़ा झटका! कई ट्रेने रद्द कुछ का बदल गया रुट, ये है बड़ी वजह!

 

 

कब तक ठंड और बारिश का मौसम रहेगा?
Weather Forecast IMD Updateठंड और बारिश का मौसम अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, और विशेष रूप से 25 से 27 दिसंबर के बीच कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button