Vivo V23 Series के डिवाइस लॉन्च करने के लिए पूरी तरह है तैयार,लॉन्च से पहले Leak हुई कीमत,जानिए सबकुछ

नई दिल्ली. वीवो (Vivo) भारत में वीवो वी23 सीरीज (Vivo V23 Series) के डिवाइस लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. वीवो वी23 5जी (Vivo V23 5G) और वीवो वी23 प्रो 5जी (Vivo V23 Pro) देश में 5 जनवरी को लॉन्च होने वाले हैं. फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा पहले ही हो चुकी है. टिप्स्टर सुधांशु ने दोनों फोन की कीमत का खुलासा कर दिया है. लीक के अनुसार, वीवो वी23 सीरीज़ (Vivo V23 Series) के हैंडसेट दो कॉन्फ़िगरेशन – 8GB + 128GB और 12GB + 256GB में आएंगे. आइए एक नजर डालते हैं कीमत पर…
Vivo V23 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 31,990 रुपये होगी. वहीं, डिवाइस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 35,990 रुपये होगी. दूसरी ओर, वीवो वी23 प्रो (Vivo V23 Pro 5G) के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 41,900 रुपये जबकि, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 45,990 रुपये होगी. लेकिन कंपनी ने कीमत को लेकर अब तक कुछ नहीं बताया है.
Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G के लीक हुए रेंडर्स
कीमत के साथ-साथ Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G के रेंडर भी लीक हुए हैं. लीक रेंडर एक बार फिर पुष्टि करते हैं कि वीवो वी23 सीरीज के डिवाइस दो कलर वैरिएंट- सनशाइन गोल्ड और स्टारडस्ट ब्लैक में रीटेल होंगे. आगामी वीवो वी23 5जी मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि प्रो वेरिएंट डाइमेंशन 1200 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा. वीवो वी23 सीरीज के डिवाइस डुअल-टोन स्पॉटलाइट (फ्लैशलाइट) के साथ डुअल फ्रंट शूटर्स को स्पोर्ट करेंगे.
Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G Camera
Vivo V23 5G में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. टिपस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन हैंडसेट के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 50-मेगापिक्सल कैमरा को स्पोर्ट करेगा. Vivo V23 Pro 5G ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा. फ्रंट में, वीवो वी23 प्रो 5जी में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है.



